Ram Navami 2025

Ram Navami 2025: श्रीरामनवमी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन-सैलाब

Ram Navami 2025

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Ram Navami 2025 पूरे प्रखंड में श्रीरामनवमी के शुभावसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का जन-सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों हो रहे पूजा-पाठ, हवन से एकओर जहां पूरा वातावरण भक्ति-भावना से ओतप्रोत रहा, वहीं मंदिरों से निकलती शंख एवं घंटे की कर्णप्रिय आवाज लोगों में भक्ति भाव जगाती नजर आयी। सुबह तीन बजे से पूरा प्रखंड जाग चूका था तथा पूजा-पाठ में पूरे भक्ति भाव से लग चूका था।

Ram Navami 2025

प्रायः सभी श्रद्धालु अपने इष्टदेव भगवान श्रीहनुमान जी के मंदिर सहित प्रायः सभी देव स्थानों पर श्रीहनुमानजी के ध्वजा का ध्वजारोण किया। प्रखंड के गायत्रीनगर तेलडीहा में हजारो श्रद्धालु गायत्री मंत्र के साथ हवनकुंड में हवन करते देखे गए। मां चैती काली मंदिर में श्रद्धालु प्रसाद चढाते नजर आए। इस दौरान पुलिस के जवान भी क्षेत्र में गस्त लगाती नजर आयी।

Ram Navami 2025

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *