SAHARSA NEWS : देशी शराब कारोबारी को काशनगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के काशनगर थाना पुलिस ने मंगलवार की संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भस्ती विंन्दटोली निवासी शादो महतो, पिता सियाचरण महतो को 14 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गस्ती टीम ने एस आई सुजित कुमार यादव समेत अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *