SAHARSA NEWS,अजय कुमार : शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित बिहार बाल भवन किलकारी के बच्चों का शोध कार्य में रूचि जागृत करने के उद्देश्य से किलकारी सहरसा के प्रणव भारती प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक की अध्यक्षता मे स्थानीय कृषि विज्ञानं केंद्र, अगवानपुर का मंगलवार को भ्रमण करवाया गया। जिसमे बच्चों ने कम जगह मे किचन गार्डन को कैसे उपजाऊ बनाये। इस पर डॉ अरबिंद कुमार सिन्हा सीनियर साइंटिस्ट द्वारा बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई एवं वर्मी कम्पोस्ट के पुरे प्रक्रिया को जानने व समझने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही धान के किस्म जो की साढ़े छः फीट का होता था उसको अनुवांशिक रूप से संशोधित कर तीन – साढ़े तीन फीट का बनाया गया जिसको बच्चों वास्तव मे देखा और जानाIरबी खरीफ और जायद फसलों को मौसम के अनुसार खेती कब करनी चाहिए इन फसलों की रोपनी एवं कटनी कब जाती है।

इस पर भी सर के द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं जीआई टैगिंग कितना महत्वपूर्ण है और इसकी भी जानकारी दी गईI साथ ही हुए सभी बातचीत को शोध कार्य के दस्तावेजीकरण के उद्देश्य से फिल्मांकन करने का कार्य किया गया ताकि सभी जिज्ञासु देख पाए और जानकारी प्राप्त कर सके।इस शोध में सभी सम्मिलित बच्चों अनुभव,आर्यन, मनिषा, अतुल, श्रेया ने आरती आनंद एवं एग्रीकल्चर की छात्राओं से मिले एवं जानकारी प्राप्त की साथ ही सहयोग हेतु मौसमी कुमारी नामांकन प्रभारी शामिल रही।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *