ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। बीते 11 फरवरी को फारबिसगंज के फुलवरिया हाट के पास 2.15 लाख रुपये की छिनतई के मामले का पुलिस ने चार दिनों के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया है। वही, इस घटना में बेहद ही चौंकाने वाली बात सामने आया है। बताया जा रहा है इस छिनतई की घटना की रचियता कोई और नहीं बल्कि खुद शिकायतकर्ता जीविका दीदी निकलीं। पुलिस ने बताया की जांच में पता चला है की कि अररिया जिला के टेढ़ी मुसहरी पंचायत के वार्ड संख्या 3 की रहने वाली कंचन भारती ने अपने भांजे विजय कुमार मेहता जो की बैजनाथपुर का निवासी है उसके साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। उनका उद्देश्य जीविका स्वयं सहायता समूह के पैसे को हड़पना था। वही, इस घटना के संदर्भ में फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से 2.15 लाख में से 1.69 लाख रुपये, छीना गया पर्स, मोबाइल, घटना के दौरान उपयोग किया गया बाइक, हेलमेट, दो मोबाइल और अपराध के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए। वही, फारबिसगंज डीएसपी ने बताया की पुलिस ने एसआईटी टीम बनाई, जिसका नेतृत्व वे खुद कर रहे थे। फारबिसगंज शहर के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की गई, जिससे संदिग्धों की पहचान हुई। फिर तकनीकी टीम की मदद से अपराधी की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके आधार पर पुलिस ने फुलकाहा, नरपतगंज, सुपौल सहित कई स्थानों पर छापेमारी की गई जिसके बाद इस घटना में शामिल विजय कुमार मेहता पुलिस के हत्थे चढ़ा। वही, पुलिस ने विजय कुमार मेहता से पूछताछ किया तो उसने अपना अपराध स्वीकार किया और उन्होंने इस घटना मुख्य रचियता कंचन भारती को बताया। वही, पुलिस ने आरोपी के पास से 1.69 लाख रुपये बरामद किए। और आरोपी विजय कुमार मेहता ने बताया कि 46,000 रुपये उसने खर्च कर दिए। वही, पुलिस ने आरोपी विजय कुमार मेहता के बयान के आधार पर कंचन भारती को भी गिरफ्तार कर लिया। वही, पुलिस ने दोनों को अररिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया











Leave a Reply