PURNIA NEWS/पारिवारिक विवाद में महिला ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस, कर रही है जांच

PURNIA NEWS/अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सिमडा गांव में एक महिला ने फांसी पर लटक कर जान दे दी है । मामला पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है । मौके पर एस आई कृष्ण कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं । इस संबंध में सरपंच पुत्र कुंदन कुमार ने बताया कि महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, पति सूरज सिंह पंजाब में है, ससुर भी पंजाब में मजदूरी करते हैं । घर पर सिर्फ उसकी सास रहती है । किसी मामले को लेकर महिला का पति से मोबाइल पर विवाद हुआ था इस गुस्से में महिला फंदे पर झूल गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है तथा सीएफएल टीम भी पहुंच गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *