SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार राज्य आशा एवं आशा फेसीलिटेटर्स फेडरेशन ममता कुरियर संघ सीटू के बैनर तले सौर बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सौर बाजार में राज्य व्यापी आवाहन पर सात सुत्री मांगों को लेकर शनिवार को एक दिवसीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केम्पस में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते सीपीएम नेता कुलानन्द कुमार ने कहा बिहार के डबल इंजन सरकार हर मोर्चा पर फेल हैं आन्दोलन कारी लोगों के उपर दमन के जरिए आन्दोलन को कमजोर करने की हर संभव प्रयास आशा ममता कुरियर को अस्थाई किया जाय मृतक आशा ममता कुरियर के आश्रित को 10 लाख रू मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दिया जाय आशा ममता कुरियर की मांगों को पूरा किया जाय वहीं आशा संघ जिला मंत्री कुमारी ज्योति रानी ने कहा आशा एवं फैसिलिटेटर के सेवा निवृत्ति की उम्र आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका की तरह 65 वर्ष करते हुए उसे रिटायरमेंट बेनिफिट दस लाख रू एवं पेंशन की राशि दस हजार प्रति माह भुगतान किया जाय आदि मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। उपस्थित अमृता कुमारी प्रखंड मंत्री आशा संघ शोभा देवी हिरा देवी विंजु देवी रंजु देवी निशा देवी कंचन देवी ज्योति रानी मंजु देवी कुमारी रंजन संजु देवी ममता संघ गीता देवी सीता देवी रेखा देवी मोहन मुखिया सहित अन्य मौजूद थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *