SAHARSA NEWS,अजय कुमार : स्थानीय विकास भवन में सांसद श्री दिनेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं सभी संबंधित विभागों को योजनाओं के सम्यक/गुणवतापूर्ण क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।बुडको द्वारा नगर निकाय क्षेत्र में संचालित नल जल योजना की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की वर्तमान में लगभग पचास प्रतिशत योजना क्रियाशील है,शेष कार्य को आगामी पन्द्रह दिनों में अनिवार्यत: पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है,निर्देश अनुपालन में शिथिलता की स्थिति में परियोजना निदेशक बुडको एवं संलग्न एजेंसी के विरुद्ध कठोरतम कारवाई की चेतावनी दी गई है।जिलांतर्गत संचालित एनएचएआई द्वारा संचालित परियोजना एन०एच० 107 समीक्षा क्रम में योजना क्रियान्वयन में हो रहे विलंब के कारण नाराजगी व्यक्त की गई एवं सर्वा ढाला पर निर्धारित कार्य को 15.10.25 तक एवं पररी में निर्धारित कार्य को 30.09.25 तक पूर्ण करने हेतु ठोस कारवाई का निर्देश दिया गया है।

बैजनाथपुर में निर्धारित प्रत्येक कार्य को अविलंब पूर्ण करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।समीक्षात्मक बैठक के दौरान बैठक में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा योजनाओं के सम्यक/गुणवतापूर्ण क्रियान्वयन के संदर्भ में उपयोगी सुझाव दिया गए।प्राप्त सुझावों के आलोक में कार्यपालक अभियंता,ग्रामीण कार्य प्रमंडल,सिमरी बख्तियारपुर को संदर्भित क्षेत्रों में सड़क मरम्मती का कार्य अविलंब प्रारंभ कराने एवं तत्संबंधी सूचना माननीय जनप्रतिनिधियों से साझा करने का निर्देश दिया गया है।सिविल सर्जन को स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवतापूर्ण/सम्यक प्रबंधन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।बैठक में जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार,नगर आयुक्त श्री प्रभात कुमार झा,अपर समाहर्ता श्री संजीव कुमार चौधर एवं श्री निशांत सहित अन्य तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *