SAHARSA NEWS,अजय कुमार : पतरघट थाना परिसर में शनिवार की शाम थाना अध्यक्ष शशि कुमार की अध्यक्षता में श्री श्री 108 दुर्गा पूजा न्यास समिति विशनपुर के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह व पूजा समिति के सभी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि किसी भी पूजा समिति को डीजे बजाने की अनुमति नहीं मिलेगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नर्तकी के डांस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने मेला परिसर और मंदिर प्रांगण में सीसीटीवी लगाने का निर्देश देते हुए बताया कि सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मैया जागरण या अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा, वहीं प्रतिमा विसर्जन के समय व रूट चार्ट की जानकारी स्थानीय थाना को देनी होगी। प्रत्येक दिन सामूहिक प्रसाद वितरण और नवमी को होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों को शांति व श्रद्धा के साथ संपन्न कराने का भरोसा दिलाते हुए थाना अध्यक्ष ने लोगों से सहयोग की अपील की। साथ ही अपना सरकारी मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो तत्काल सूचित करें। इस मौके पर समिति अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रौशन सिंह, सचिव अरविंद सिंह उर्फ बाबू साहब सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजाराम सिंह, सरपंच टमाटर पासवान, पंसस प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *