SAHARSA NEWS अजय कुमार/सहरसा : अनुमंडल के नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर वार्ड-07 के अशरफ चक में विधायक योजना से संचालित सड़क निर्माण में भारी पैमाने पर धांधली करने का आरोप संबंधित संवेदक व कनीय अभियंता पर लगाया गया है l राजद के जिला उपाध्यक्ष व 20 सूत्री के पूर्व सदस्य सैयद हेलाल असरफ ने कोशी आयुक्त, मुख्य सचिव बिहार पटना, जिला योजना पदाधिकारी, निगरानी विभाग के पुलिस अधीक्षक पटना आदि को आवेदन प्रेषित कर उपरोक्त मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है l सैयद अशरफ ने प्रेषित पत्र कहा है की कनीय अभियंता व संवेदक की मिलीभगत से मनमाने तरीके से बहियार में सड़क निर्माण कर सरकारी राशि का बंदरबांट करने का सिलसिला जारी है l आश्चर्य की बात तो यह है की उक्त निर्मित सड़क का एक किनारा बगीचा के रास्ते है तो दूसरा किनारा चौर बहियार में है l उक्त सड़क का निर्माण बिल्कुल ही अनुपयोगी है l इतना ही नही पूर्व से निर्मित सोलिंग सड़क का पुरानी ईंट उखाड़ कर बिल्कुल घटाया तरीके से किया गया है l

नव निर्मित सड़क का क्रेक करना तथा किनारे से टूटना प्रारंभ है l सबसे बड़ी बात तो यह है की पारदर्शिता के लिए सड़क निर्माण कार्य का बोर्ड लगाना जरूरी होता है l लेकिन इस योजना का बोर्ड तक नही लगाया गया है l संवेदक व कनीय अभियंता भी कभी भी इस निर्माण कार्य स्थल पर नही आया है l कुल सभी कार्य मुंशी व मजदूर के भरोसे किया गया है l उक्त आरोप के संबंध में विभागीय कनीय अभियंता कुणाल कुमार से उनके मोब न.9955100494 पर जानकारी लेनी चाही तो पहले देर तक व्यस्त रहा l उसके बाद नोट रिचेबल हो गया l जिस कारण उनका पक्ष नही रखा जा सका l

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *