अररिया में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन, 2025 में फिर से नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने का लिया संकल्प

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): आगामी 2025 विधानसभा चुनाव से पहले, आज अररिया के यादव कॉलेज मैदान में एक भव्य एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने एनडीए की जीत के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया।

नेताओं ने किया एकजुटता पर जोर
सम्मेलन को संबोधित करते हुए, अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के बल पर बिहार में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।

झंझारपुर के सांसद राम प्रीत मंडल ने कहा कि एनडीए की मजबूती जनता के विश्वास पर टिकी है, और कार्यकर्ताओं का उत्साह उनकी जीत का आधार है। वाल्मीकि नगर से सांसद सुनील कुमार कुशवाहा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और केंद्र सरकार की योजनाओं ने बिहार को नई गति दी है। वहीं, पूर्णिया विधायक विजय कुमार खेमका ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की असली ताकत है।

Araria News

सभी ने लिया जीत का संकल्प
इस सम्मेलन में एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष, प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में 2025 के चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *