फारबिसगंज में शारदीय नवरात्र शुरू, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई कलश स्थापना

Posted by

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): फारबिसगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शारदीय नवरात्र पर्व का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों और घरों में कलश स्थापना की गई। नवरात्र के पहले दिन, देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई।

  • गोदना ठाकुरबाड़ी में खुला माता का पट

स्थानीय श्री गोदना ठाकुरबाड़ी में माता दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यहाँ पहले ही दिन माता दुर्गा का पट भक्तों के लिए खोल दिया गया, जिसके बाद दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ठाकुरबाड़ी के महंत सुरेश मिश्रा उर्फ भूलन बाबा ने बताया कि यहाँ वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है कि नवरात्र के पहले दिन ही माता का पट खोल दिया जाता है।

SAHARSA NEWS

  • भक्तिमय हुआ शहर का वातावरण

शारदीय नवरात्र के शुरू होते ही पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना में भक्तगण जुट गए हैं। कई भक्तों ने अपने घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू कर दिया है। वहीं, पूजा पंडालों में भी कारीगर प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। त्योहार शुरू होने के साथ ही बाजारों में भी चहल-पहल काफी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *