संतमत का 68वां जिला वार्षिक अधिवेशन के निमित्त महथौर में बैठक आयोजित

पूर्णियां: पूर्णियां जिला संतमत सत्संग का 68 वां जिला वार्षिक अधिवेशन 29 एवं 30 मार्च 2026 को बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ डगरुआ प्रखंड के महथौर गांव में आयोजित किया जाएगा। जिसके सफलता के लिए रविवार को महथौर सत्संग मंदिर में स्वामी रामलाल ब्रह्मचारी जी महाराज की अध्यक्षता में जिला समिति, आयोजन समिति,ग्रामीण समिति एवं स्थानीय व क्षेत्रीय सत्संगियों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में उपस्थित डाक्टर अवधेश कुमार विश्वास ने अधिवेशन के निमित्त आवश्यक निर्देश आयोजन समिति को देते हुए बताया कि आगामी जिला अधिवेशन के लिए अधिवेशन स्थल का चयन, साधु निवास, जिला समिति निवास, सर्वजन भोजनालय स्थल, प्रकाश, टेन्ट, बाजा,जलावन, आमंत्रण पत्र, चंदा रशीद,भंडारा सामग्री आदि विषयों पर आवश्यक सलाह एवं निर्देश जिला समिति की ओर से अध्यक्ष श्री रामलाल ब्रह्मचारी जी महाराज की ओर से दिए। महथौर वासियों में जिला अधिवेशन को लेकर काफी उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने एक स्वर से कहा कि गुरु महाराज की कृपा से यह “68 वां जिला अधिवेशन,” जिला अधिवेशन के इतिहास में कीर्तिमान स्थापित करेगी।

आज की बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष डोमन लाल गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुरेशानन्द बाबा ,सचिव सूर्यानंद दास, कोषाध्यक्ष डाक्टर शुशील विश्वास, ग्रामीण अवधेश यादव, हरिओम भगत, अवधेश प्रसाद मंडल, शंकर विश्वास, अवधेश प्रसाद शर्मा, सुनील शर्मा, सदानंद मंडल, दिव्यानंद विश्वास, सरयुग प्रसाद,भावेश ठाकुर, नित्यानंद दास,ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जिला समिति के गोपाल प्रसाद सिंह, पवन कुमार पोद्दार, कृष्ण कुमार सिंह, नरेश मंडल, रामदेव यादव, कारेलाल यादव भाग लिए। बैठक में मंचासीन स्वामी रामलाल ब्रह्मचारी जी महाराज के आशिर्वचन एवं रविवारीय साप्ताहिक सत्संग के तहत भजो मन सतगुरु सतगुरु भजन गाकर तथा आरती के बाद बैठक की कार्यवाही सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *