पूर्णिया: भवानीपुर नगर पंचायत में सोमवार से होल्डिंग टैक्स (संपत्ति कर) वसूली अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। इस अभियान का शुभारंभ मुख्य पार्षद सावन कुमार ने स्वयं होल्डिंग टैक्स जमा कर किया। कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी ने उन्हें पहला रसीद सौंपते हुए टैक्स वसूली की प्रक्रिया को शुरू किया, इसके बाद उप मुख्य पार्षद शांति देवी को रसीद देकर अगला चरण आगे बढ़ाया गया।
दोनों पार्षदों ने अपने-अपने घरों का टैक्स भरकर नागरिकों को समय पर टैक्स भुगतान के लिए प्रेरित किया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बकायेदारों से वसूली की जाएगी और उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि समय पर संपत्ति कर जमा करें ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
TAGGED:PURNIA NEWS



