पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: बिहार संयुक्त शिक्षक संघ के बैनर तले रूपौली प्रखंड इकाई संघ का गठन सोमवार को कर लिया गया है। इसमें प्रखंड संयोजक के रूप में नीतेश कुमार संयोजक एवं प्रखंड अध्यक्ष जीवन कुमार को बनाया गया है। इसके लिए संत पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विधिवत रूप से शिक्षक संघ का चुनाव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस बैठक की अध्यक्षता जिला संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक संगठन सचिव नीतेश कुमार एवं संयुक्त सचिव मो रियाजुदीन ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला से आए जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह भदौरिया उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला से आए मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिंह भदौरिया, जिला कोषाध्यक्ष चंदन कुमार साह, जिला सचिव जीतेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष विजय कुषवाहा, जिला संयुक्त सचिव ज्योतिष सरकार, संतोष कुमार एवं सभी नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों को कलम-डायरी देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रखंड शिक्षक संघ के गठन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
इसमें सर्वसम्मति से पूर्व टीईटी प्रखंड अध्यक्ष नीतेश कुमार को अच्छा कार्यकाल मानते हुए, फिर से प्रखंड संयोजक के लिए मनोनित किया गया है। जबकि सह संयोजक मो रियाजुदीन, अध्यक्ष जीवन कुमार, जिला महासचिव गणेश पासवान, सचिव अंकेश कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष यश कुमार पोदार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सुमन कुमार, संयुक्त सचिव नीतीश कुमार, जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार तथा सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में संजय कुमार को मनोनित किया गया। मौके पर सभी शिक्षकों ने नवमनोनित शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।



