पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विधायक शंकर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक और कड़ी जोड़ने में सफलता पायी है। उनके प्रयास से भिखना घाट सहित विधानसभा क्षेत्र के कुशुमरही से पटराहा नदी पर, कलमबाग से करमनचक नदी पर आरसीसी पुलों का निर्माण होगा। इसके लिए सोमवार को पटना से आयी सर्वे टीम ने सभी घाटों पर पुल निर्माण को लेकर सर्वे किया। इस बात की जानकारी देते हुए विधायक शंकर सिंह ने कहा कि 22 सितंबर उनके कार्यकाल का 14 माह पूरा हुआ है। इस दौरान विकास की जो झड़ी लगायी है, वह 24 साल के विकास, बनाम उनके द्वारा किये गए 14 महीना के विकास के कार्य कहीं ज्यादा हैं।
14 वें माह के अंतिम दिन भी उन्होंने तीन पुलों के निर्माण को लेकर सर्वे करवा लिया है। जिसमें भिखना घाट स्कू्र पाइप पूल से जनता भगवान को मुकित मिलेगी तथा वहां आरसीसी पुल बनेगा। ठीक इसी तरह कुशुमरही से पटराहा नदी पर, कलमबाग से करमनचक नदी पर आरसीसी पुलों का निर्माण होगा। जिन पुलों का टेंडर हो चूका है, उनसभी पुलों के शिलान्यास की घोषणा हो सकती है। यह सर्वविदित है कि उन्होंने अपना वादा निभाया है, यह सभी जानते हैं कि जो कार्य पूर्व में नहीं हो पाया था, उसे वे मात्र 14 माह में पूरा करवा लिये हैं। जिन गांवों से माननीय लोगों की वाहनें लबालब भरी सडकों से गुजरती थीं, वहां उन्होंने विकास की एक लंबी रेखा खींच डाली है।

इसमें से सबसे चर्चित धूसर टीकापट्टी पंचायत का तेलडीहा गांव है। पिछले 17 वर्षों से इस गांव के लोग एक नहीं, बल्कि गांव के अंदर की सभी तीन मुख्य सडकों पर जून से लेकर अक्तूबर तक जलजमाव से पीड़ित थे, उस सडक होकर माननीय गुजर जाते थे, परंतु उन्होंने उसके लिए कोई कदम नहीं उठाया, उस गांव के लोगों को उन्होंने जलजमाव से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया है। इस तरह से सैकड़ो सड़को, पुलों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करवाया है, जो 24 वर्ष बनाम 14 माह की उपमा को साबित करता है। वे जनता भगवान के आशीर्वाद से अपना वादा एवं जनता भगवान के लक्ष्य को पूरा करने में सफलता पायी है, इसके लिए वे जनता भगवान का आभारी हैं।



