SAHARSA NEWS : 24 से 29 सितंबर तक विद्युत विभाग का सेवा पखवाड़ा का आयोजन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : आम जन को जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन हो रहा है। उक्त के आलोक में विद्युत विभाग के कंपनी मुख्यालय द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 25 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा अन्तर्गत प्रत्येक प्रखण्ड में विद्युत उपभोक्ताओं के विभिन्न शिकायतों यथा स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें, विद्युत आपूर्ति, विपत्र सुधार, भुगतान, नये विद्युत कनेक्शन, कृषि विद्युत कनेक्शन, गलत रीडिंग, खराब मीटर इत्यादि का त्वरित निवारण हेतु कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

वर्तमान में सभी घरेलु उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना अन्तर्गत प्रतिमाह 125 यूनिट खपत तक पूर्ण अनुदान दिया जा रहा है परन्तु अभी भी उपभोक्ताओं में इस योजना की पूर्ण जानकारी का अभाव है। विद्युत कार्यपालक अभियंता सहरसा अमित कुमार ने बताया की सेवा पखवाड़ा अवधि 24 से 29 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी जिसमे पुनः विद्युत उपभोक्ताओं को इस योजना की जानकारी एवं अन्य संशय को दूर करने हेतु सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों में कैंम्प लगाकर प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा। साथ ही कैम्प में उपभोक्ताओं को साईबर ठगी से बचाव एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी भी दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *