PURNIA NEWS

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया जिला प्रशासन ने 2025 की मैट्रिक परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर मजबूत कदम उठाए हैं। अपर समाहर्ता-सह-उप मुख्य जिला परीक्षा नियंत्रक श्री रवि राकेश की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने, चप्पल पहनकर आने की अनुमति देने, तथा परीक्षा में किसी भी प्रकार के कदाचार को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए गए।

परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानों को परीक्षा अवधि में बंद रखा जाएगा और 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोका जाएगा, तथा पहले और दूसरे पाली के परीक्षार्थियों को क्रमशः 9 बजे और 1.30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी।

इसके अलावा, सभी केंद्रों पर वीडियो निगरानी और बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी, और मोबाइल सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गजट पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की नियुक्ति की गई है, और जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *