टीकापट्टी थाना में दुर्गापूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: बिना अनुमति दुर्गापूजा में कोई भी आयोजन किये जाने पर कार्रवायी की जाएगी। उक्त बातें टीकापट्टी थानाध्यक्ष अभिशेक कुमार ने दुर्गापूजा को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ शांति समिति की बैठक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति दुर्गापूजा में कोई भी आयोजन किये जाने पर कार्रवायी की जाएगी। किसी भी आयोजन के लिए आयोजक लाइसेंस जरूर ले लें । लाइसेंस की प्रति हमेशा साथ रखें। आयोजन समिति के लोग अपने सहित स्वयंसेवियों के भी आधार कार्ड थाना में जरूर जमा करवा दें। सारे काम समय के अनुसार ही करें।

मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी मस्जिद या मंदिर के सामने से नहीं गुजरें, इसके लिए अलग रूट बनवा लें। साथ ही विसर्जन में भी सभी आयोजक पर्यावरण को भी ध्यान में रखेंगे, ताकि उसपर असर ना करे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लीलता एवं फूहडता नहीं चलेगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, एसआई प्रीतम कुमार, पूर्व प्रमुख डाॅ संजय कुमार सिंह, पूर्व समिति सदस्य ब्रहमदेव महतो, सुमन कुमार, सनोज चैबे, कुंदन बिहारी, संजय कुमार मंडल, अरविंद साह, विद्यानंद शर्मा, अतिम पंडित, पैक्स अध्यक्ष हिमांशु कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पूजा समिति के आयोजक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *