एसएच 65 हुआ खतरनाक, प्रतिदिन हो रहे है राहगीर चोटिल

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के बीचो-बीच गुजरनेवाली एसएच 65 बिरौली बाजार के पास काफी खतरनाक रूप ले चूका है। इसके कारण प्रतिदिन इस ओर से गुजरनेवाले वाहन लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यह बता दें कि प्रखंड में टीकापट्टी से रूपौली होते हुए पूर्णिया के लिए एसएच 65 का निर्माण किया गया है। यह सड़क बिरौली बाजार के पास इतनी खतरनाक रूप ले चूकी है कि इस सडक के बीचो-बीच लगभग तीन फीट कुंआ जैसा गढा हो गया है।

जब भी थोडी-सी बारिश हो जाती है, तब इसमें पानी भरते ही इसओर से गुजरनेवाले छोटे-छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे है। जबकि इसओर से जिले के सभी पदाधिकारियों का आवागमन होता है, परंतु किसी का ध्यान इसओर नहीं गया है। मौके पर सामाजिक कार्यकत्र्ता रामधनी त्यागी ने सरकार से सडक की मरम्मति की मांग तत्काल प्रभाव से प्रषासनिक अधिकारियों से की है, ताकि राहगीर एवं वाहन दुर्घटना से बच सकें।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon