PURNIA NEWS : सरसी थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा इंतज़ामों पर जोर

PURNIA NEWS,प्रफुल्ल कुमार सिंह : पूर्णिया जिले के बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत सरसी थाना परिसर में बुधवार को दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष राजू कुमार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और मेला कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। थाना अध्यक्ष ने सभी पूजा समितियों से आग्रह किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पूजन करें और किसी भी तरह के विवाद या धार्मिक उन्माद से बचें।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूजा पंडालों और मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, समितियां विधिवत लाइसेंस लें और डीजे का प्रयोग न किया जाए। साथ ही महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में आगामी चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सत्येंद्र झा उर्फ़ मुन्ना झा, समाजसेवी राजकिशोर सिंह, मुखिया अजय चौहान, अखिलेश सिंह, बब्बू सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रदेव पासवान समेत मेला कमेटी के अध्यक्ष और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *