SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हुसैन चक से सिटानाबाद जाने वाली सड़क मार्ग में एक बाइक सवार व्यक्ति से लूटपाट मामले में बख्तियारपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में बख्तियारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गत रविवार को थाना क्षेत्र के हुसैन चक के वार्ड संख्या चार निवासी राजेश कुमार अपने घर से बाइक पर सवार हो कर अपने ससुराल मोहनपुर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह हुसैनचक -सिटानाबाद सड़क मार्ग के पुलिया के समीप पहुंचे की एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछे से आकर उसे रोक दिया और उससे मोबाइल, सोने का चक्ति एवं नकदी तीन हजार रुपए छीन कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जिसके बाद पीड़ित राजेश कुमार ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करवाया।
एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और घटना में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर सभी बदमाशो को उसके घर में छापेमारी कर महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया की लूटपाट की घटना में सौर बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सुजीत यादव एवं उसी थाना क्षेत्र के पुकार यादव व अवनीश ऊर्फ अविनाश कुमार शामिल थे। वही बदमाशों के पास से लुटे गए सोने की चक्ति भी पुलिस ने बरामद किया है। उक्त सभी बदमाशों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थाने में कई आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने बुधवार को तीनों बदमाशों को पूछताछ के उपरांत सहरसा न्यायालय भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



