PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में वनभाग कोसी बिहार, विवेकानंद कॉलनी, सिटी पुस्तकालय, रानीपतरा और महेन्दरपुर में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि उपाध्याय जी का पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा, उनका ‘एकात्म मानववाद’ अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग दिखाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य हो रहा है, जिससे देश का मान-सम्मान बढ़ा है और नारी सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण को बल मिला है। भाजपा नेता संजय मिश्रा ने सेवा पखवाड़ा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सम्मानित किया, वहीं विधानसभा अधिकारी अवधेश साह, अनुपमा झा और सुजीत सिन्हा ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष पानो देवी सहित मनोज सिंह, गोपाल सिन्हा, मनोज गोस्वामी और पवन साहनी ने हर घर संपर्क अभियान को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।



