PURNIA NEWS : अवैध देशी शराब के साथ भवानीपुर के शराब तस्कर को अकबरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा चमनी टोला निवासी जलधारी मंडल के पुत्र कुख्यात शराब तस्कर मृत्युंजय कुमार को अकबरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने शराब तस्कर मृत्युंजय कुमार को अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहदुरा गांव के नजदीक से अवैध शराब और शराब ले जाने वाले बाईक के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार शराब तस्कर अपने घर पर तैयार अवैध देशी जहरीली शराब पहुंचाने मोहनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज जा रहा था । पकड़े गए शराब तस्कर ने पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किये हैं ।

गिरफ्तार शराब तस्कर ने पुलिस अधिकारी के समक्ष कबूल किया कि वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध देशी शराब तैयार कर अलग-अलग पहुंचाने का काम काफी दिनों से करता है । उसने बताया कि उसके इस काम मे कई लोग शामिल हैं । थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक शराब तस्कर अवैध शराब की खेप लेकर अकबरपुर थाना क्षेत्र से गुजरेगा । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने कई जगहों पर नाकेबंदी करते हुए कुख्यात शराब तस्कर मृत्युंजय कुमार को एक बाइक और अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *