धमदाहा में इस बार युवाओं को नौकरी देने वाली सरकार को मतदान करें :- तेजस्वी

Bihar Election 2025,आनंद यादुका : बिहार में सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार दिया जायेगा, माय बहीन योजना के तहत 14 जनवरी को मां एवं बहनों के खाते में एक साथ पूरे साल का 30000 आ जाएगा । इसको रोकने के लिए एक 37 साल के नौजवान के पीछे एनडीए ने 30 हेलिकॉप्टर लगा रखे हैं । उक्त बातें महा गठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने उच्च विद्यालय धमदाहा के क्रीड़ा मैदान में धमदाहा विधान सभा से राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि बिहार में हुए पहले चरण के चुनाव में बिहार के लोगों ने सरकार बदलने का मन बनाते हुए एक तरफा मतदान महागठबंधन के समर्थन में किया हैं। इसलिए एनडीए की विजिनलेस सरकार तेजस्वी का रास्ता रोकना चाह रही हैं। ताकि बेरोजगार युवा पहले की भांति बेरोजगार रहे और गाड़ी भर भर कर दूसरे राज्य कमाने के लिए जाए। अपने कम समय के संबोधन में उन्होंने नारा देते हुए कहा कि राशन चोर, कमीशन खोर धमदाहा छोड़। मौके पर उन्होंने सीधा संवाद करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव राज्य के युवाओं के को नई दिशा देने के लिए हैं। इसलिए राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को जिताकर बिहार में नई सरकार बनावें ताकि राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी देने का कानून बनाया जा सके। मौके पर पान समाज के नेता आईपी गुप्ता ने कहा कि महागठबंधन हमेशा से ही पान, तांती ततमा समाज की हितेषी रहा हैं जिसका परिणाम है कि इस बार भी राजद ने महागठबंधन में जगह देकर पान समाज को सम्मानित किया है। पान समाज का एक-एक वोट उसके समाज के हक एवं अधिकार की लड़ाई को मजबूती प्रदान करेगा। इस दौरान पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में परिवर्तन की बयार बह रही है इसलिए धमदाहा एवं पूर्णिया के लोग महागठबंधन को अपना मत देकर इसकी रफ्तार और तेज कर दें। मंच पर राजद प्रत्याशी पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने भी लोगों से धमदाहा के विकास राजद को अपना बहुमूल्य वोट देकर आशीर्वाद मांगा । मौके पर महागठबंधन के सभी दलों के दर्जनों नेता मंच पर मौजूद रहे और समूचा मैदान राजद समर्थकों से खचाखच भरा रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *