PURNIA NEWS : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब मीडिया ने एनडीए गठबंधन के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने तीखा जवाब दिया। शाहनवाज ने कहा—“ओवैसी तो 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो कहने वालों में से हैं। उनसे क्या कहना? मुस्लिम यहां पूरी तरह सुरक्षित हैं और अच्छे से रह रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार नीतीश कुमार के साथ मिलकर हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है। सड़क, बिजली, रेलवे, हवाई सेवाएं, महिलाओं को सहायता, व्यवसाय के लिए सहयोग, वृद्धा पेंशन और बुजुर्गों के अच्छे जीवन के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा—“सीमांचल में ओवैसी के घूमने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। जनता विकास चाहती है और वह डबल इंजन की सरकार पर भरोसा करती है।



