महिला रोजगार योजना को लेकर लाभुकों के खाते में मिले 10-10 हजार रूपये

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से लाभुक महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रूपये मिले। इसको लेकर मुख्यालय स्थित फैसलिटी भवन में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की लाइव प्रसारण के लिए प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई थी। इसमें बडी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। इसका नेतृत्व बीडीओ अरविंद कुमार कर रहे थे।

वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही अपना संबोध शुरू किया, वैसे ही सभी महिलाएं सम्मान में खड़ी हो गईं। महिलाओं द्वारा बडे ही गौर से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। जैसे ही महिलाओं के रोजगार के लिए प्रधानमंत्री ने दस-दस हजार रूपये खाता में डालने की घोषणा की, वैसे ही महिलाओं ने उनका तालियों से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बीडीओ अरविंद कुमार, सीडीपीओ पुष्पा रानी, जीविका बीपीएम, जीविका एरिया काॅर्डिनेटर सहित सैकडो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *