बाढ़ राहत में मनमानी को लेकर गोडियरपटी श्रीमाता पंचायत के मुखिया ने डीएम से की शिकायत

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: बाढ राहत में मनमानी को लेकर गोडियरपटी श्रीमाता पंचायत के मुखिया अमीन रविदास ने डीएम से मिलकर, सीओ द्वारा बाढ पीडितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड में इसबार भीषण बाढ़ आयी हुई थी, जिससे अभी भी लोग काफी पीडित हैं तथा आजभी लोग इससे जूझ रहे हैं। स्वयं डीएम भी यहां आकर इस भीषण बाढ को देख गए थे। उनके पंचायत का भी अधिकांश भाग बाढ़ में डूब गया था, जिससे लोगों का जीन दूभर हो गया था। बाढ़ राहत को लेकर सीओ द्वारा अनुश्रवण समिति की बैठक 28 अगस्त को बुलायी गई थी तथा सभी मुखिया से बाढ़ पीडितों की सूची मांग की गई।

सभी लोगों के साथ उन्होंने भी सर्वे कराकर अपने पंचायत के 3514 बाढ़ पीडितों की सूची अनुश्रवण समिति को सौंपी थी। वहां आश्वासन दिया गया कि इसी सूची के अनुसार सभी को बाढ राहत के सात-सात हजार रूपये भेज दिये जाएंगे। आज जब पीडितों को राहत भेजी जा रही है, तब इससे खुलासा हो रहा है कि सीओ द्वारा मनमाने ढंग से छोड-छोडकर बाढ राहत भेजी जा रही है।

जब सीओ को अपने ही ढंग से बाढ राहत पिछले साल की तरह भेजी जानी थी, तब फिर क्यों अनुश्रवण समिति की बैठक बुलायी गई तथा उनसे सूची मांगी गई थी। आज आम जनता जिनके घरों में पानी था, वे उनके घर आकर उन्हें तंग-तबाह कर रही हैं, क्या इसके जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं। अगर सीओ ने स्वयं सर्वे कराया है, तब वह स्वयं आकर पंचायत में लोगों को बताएं कि अमुक-अमुक के घरो में पानी नहीं था। उन्होंने डीएम से मांग की है कि वे इसकी जांचकर बाढ़ पीडितों को राहत दें, अन्यथा वे मुख्यमंत्री के यहां जाकर सबूत के साथ शिकायत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *