Delhi Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत, 12 घायल

नई दिल्ली: Delhi Station Stampede नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात ट्रेन में चढ़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिसके कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की जान चली गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें लोकनायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल प्रमुख है।

अस्पताल ने हादसे में घायल व्यक्तियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है: 9873617028 और 011 23501207। हादसे के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्टेशन पर स्थिति बहुत खराब हो गई। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon