SAHARSA NEWS: दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों को सांप ने काटा, चिकित्सक ने बचाई जान, सांप काटते ही अस्पताल में दोनों को कराया गया था भर्ती

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर एक महिला और एक युवक को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर दोनों की जान बचा ली। सर्प दंश का शिकार हुए एक युवक थाना क्षेत्र के अलीगढ़ मोहल्ला निवासी मो फरहान थे। वे ससुराल सिमरी गांव आए हुए थे। उन्होंने बताया कि साला की दुकान में लाइट जलाने गए थे। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया।

दूसरी घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव, वार्ड संख्या – 13 निवासी बबिया देवी के साथ घटी। उन्होंने बताया कि खेत में फसल काट रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया था। दोनों ही घटना से हमें सीख मिलती है कि सांप काटने पर बिना देरी किए मरीज को अस्पताल पहुंचाएं। चूंकि दोनो ही घटना में पीड़ित के स्वजनों ने बिना देरी किए पीड़ित को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने त्वरित इलाज शुरू किया था। ऐसे में समय पर मिली इलाज से दोनों की जान बच गई थी। फिलहाल दोनों पीड़ित की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही थी।

SAHARSA NEWS

चिकित्सक ने बताया कि सांप काटने के बाद बिना देरी किए मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचना चाहिए। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सदर अस्पताल में सांप काटने की दवाई उपलब्ध है। सांप चिन्हित होने से इलाज करने में आसानी होती है। ग्रामीण लोग झाड़फुंक में समय बर्बाद कर देते हैं। जिस कारण मरीज की मौत भी हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *