पूर्णिया , आनंद यादुका: सोमवार की सुबह शराब लदी कार से दो छात्राओं की मौत के बाद जनसुराज जिलाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक परिवार के समर्थन में एसएच 65 पर धरना दिया। उन्होंने मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने और शराब लदी कार के मालिक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

इस दौरान स्थानीय लोग भी उनके साथ सड़क पर बैठकर समर्थन करते दिखे। धरना पर बैठे बंटी यादव ने भवानीपुर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि सूबे में शराब माफियाओं और पुलिस की मिलीभगत से ही खुलेआम शराब बिक रही है, जबकि शराबबंदी के नाम पर गरीब और निरीह लोगों को सताया जा रहा है।

उन्होंने धमदाहा एसडीएम और एसडीपीओ से भी सवाल किया कि कई थाना और बेरियर होने के बावजूद शराब लदी कार किसकी मिलीभगत से घटनास्थल तक पहुंची, और घटना के महज दस मिनट में पुलिस ने शराब लूटने की कार्रवाई कैसे की। जांच कराने की बात कहे जाने के बाद जिलाध्यक्ष धरना समाप्त करने को तैयार हुए। मौके पर जनसुराज नेता दिलीप ठाकुर, श्रवण कुमार मंडल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *