उग्रतारा भारती मण्डन विकास समिति द्वारा क्विज प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा आयोजित

सहरसा, अजय कुमार: उग्रतारा भारती मण्डन विकास समिति, महिषी के तत्वावधान में आयोजित क्विज प्रतियोगिता 2025 की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता समिति के 11वें संस्करण के रूप में आयोजित की गई।उग्रतारा भारती मण्डन विकास समिति महिषी सचिन एवं सचिव अभिषेक रंजन की ओर से जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु 3 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई थी। कुल 340 प्रतिभागी विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में हुई।समिति के सचिव अभिषेक रंजन द्वारा दी गई सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा का परिणाम 30 सितम्बर 2025 को समिति की आधिकारिक फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आईडी पर प्रकाशित किया जाएगा।

परिणाम घोषित होने के पश्चात चयनित प्रतिभागियों का मौखिक प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को आयोजित होगा।इसके उपरांत फाइनल राउंड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।इस प्रतियोगिता की सफलता में समिति के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा। उनके सामूहिक प्रयास से यह आयोजन ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बन पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *