पूर्णिया में जुआ कारोबार के आरोप में 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्लेइंग कार्ड और नकद जब्त

पूर्णिया: रविवार देर शाम गुप्त सूचना पर सहायक खजांची थाना क्षेत्र के माधोपाड़ा इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने जुआ खेलते 11 युवकों को पकड़ लिया। मौके से 2 लाख 1 हजार 800 रुपये नकद, 261 प्लेइंग कार्ड, नौ मोबाइल फोन और एक तौलिया बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों में अमित कुमार (माधोपाड़ा), मोहम्मद शहबाज (माधोपाड़ा), मोहम्मद मनीरूल (मिर्जापुर), मोहम्मद खुशरुद्दीन (चिमनी बाजार), पंकज कुमार झा (खुश्कीबाग), विशुनदेव पंडित (हरदा बाजार), मोहम्मद इम्तियाज (पूर्णिया सिटी), चंदन मलिक (नया टोला बाड़ी हाट), मोहम्मद महताब (माधोपाड़ा), अमित कुमार जायसवाल (गुलाबबाग) और मोहम्मद छोटू (मुजफ्फर अहमदनगर, माधोपाड़ा) शामिल हैं।

काफी दिनों से इस इलाके में जुए की शिकायत मिल रही थी। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। बताया जाता है कि जुए की लत युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रही थी। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाएगी बल्कि समाज और परिवारों के लिए भी राहत साबित होगा

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon