पूर्णिया: दुर्गा पूजा को सुरक्षित और सुचारू रूप से मनाने के मद्देनजर आज 29 सितंबर 2025 को जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, चेक पोस्ट और नियंत्रण केंद्रों का जायजा लिया तथा अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए।