समुचित इलाज के अभाव में महिला की मौत से गांव में शोक

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: रूपौली प्रखंड के तेलडीहा गांव की एक महिला की मौत समुचित इलाज के अभाव में हो जाने से हो गई है, जिससे गांव में शोक व्याप्त हो गया है । उसके पति की भी मौत कुछ वर्श पूर्व इसी तरह से हो गई थी । इस संबंध में मृतक महिला के देवर पलटू शर्मा ने बताया कि उसकी भाभी अनिता देवी, पति स्व लालटू शर्मा पिछले एक साल से पेट की समस्या से जूझ रही थी । जगह-जगह अपनी क्षमता के अनुसार इलाज करवायी, परंतु उसे राहत के बदले रोग बढता ही चला गया ।

उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि किसी बडे अस्पताल में इलाज करवा सके । अंत में रविवार को उसकी मौत हो गई । उसकी चार संतानों के सामने पेट पालने की समस्या हो गई है । शादी लायक बेटी की कैसे शादी होगी, कौन सहारा बनेगा, कैसे छोटे-छोटे बच्चों का पेट भरेगा, यक्ष-प्रश्न बना हुआ है । उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस परिवार को राहत दे, ताकि इनके परिवार का पेट भर सके ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon