PURNIA NEWS : लाइव बेवकास्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया सरकार भवन का उदघाटन

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह ; रूपौली प्रखंड के एकमात्र धूसर टीकापटी पंचायत के टीकापटी गांव स्थित पंचायत सरकार भवन का उदघाटन बेवकास्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया । जबकि स्थानीय पंचायत सरकार भवन का उदघाटन पंचायत के बुद्धिजीवियों ने संयुक्त रूप से किया । इस उघाटन समारोह की अध्यक्षता मुखिया शांति देवी ने किया । यह बता दें कि प्रखंड में दो पंचायत भवन अभी तक निर्माण हुए हैं । जिसमें वसंतपुर पंचायत के गदीघाट में लगभग एक दशक पहले ही पंचायत सरकार भवन निर्माण हो गया था । इसके बाद दूसर पंचायत सरकार भवन टीकापटी में हुआ है । इस नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन को काफी सजाया गया है तथा इसके प्रांगण में लगाए गए पेड-पौधे इसकी खुबसूरती में चार- चांद लगा रहे थे ।

मौके पर मुखिया शांति देवी ने बताया कि उनके द्वारा इस पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए कितना परिश्रम करना पडा है, वह समझ रही हैं। इसमें पंचायत के सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा । जमीन दाता स्व बद्री नारायण चैधरी का यह पंचायत हमेशा ऋणी रहेगा । उन्होंने पंचायत सरकार भवन के सामने उनकी प्रतिमा लगायी गयी है । इस अवसर पर मुखिया शांति देवी, गंगा प्रसाद मंडल, समिति सदस्य सुनील कुमार सुमन, जैनेंद्र कुमार, अरविंद कुमार निर्झर, अशोक मंडल, राजेंद्र मंडल, कालेश्वर मंडल सहित सैकडो की संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon