PURNIA NEWS : इच्छामती धार पर बने पुल का एप्रोच हुआ ध्वस्त आवागमन में कठिनाई

PURNIA NEWS, विमल किशोर : इच्छामती धार पर बने फूल का एप्रोच हुआ ध्वस्त आवागमन में लोगों को हो रही है कठिनाई। ग्रामीणों ने बताया कि तीयरपारा पंचायत मैं इच्छामाती धार पर बने पुल का पश्चिमी छोर का एप्रोच ध्वस्त हो गया है जिसके कारण आवागमन में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। खास कर दो पहिया वाहन ,चार पहिया वाहन को हल्की सी चुक होने पर सीधे नदी में गिरने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल काफी ऊंचा रहने के कारण अप्रोच बराबर टूटा रहता है। संवेदक द्वारा हल्का मिट्टी कार्यकर सिर्फ खानापूर्ति कर दिया जाता है जिस कारण पुनः दोबारा एप्रोच कट जाता है।

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक इस पर अस्थाई एप्रोच का निर्माण नहीं किया जाएगा यह करते ही रहेगा और बड़ी दुर्घटना को अंजाम देता रहेगा खास कर रात्रि के समय अचानक वाहन चालकों को नहीं दिखाई पड़ने पर वाहन चालकों को पुल से नीचे गिरने की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों मोहम्मद सिराज, मोहम्मद दिल नवाज, अशरफ, इम्तियाज ,इश्तियाक, नौशाद नॉलेज इलियास, मुदस्सिर, नसर, रौनक सबा, गुलरेज, आदि सहित मुखिया नैयर आलम ने जिला पदाधिकारी से अप्रोच निर्माण की मांग।ग्रामीणों की समस्या पर विधायक अख्तरुल इमान ने पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत विधायक अख्तरुल इमान ने उच्च अधिकारी से एप्रोच मरम्मत जल्द करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *