SAHARSA NEWS : अंचल कार्यालय में गलत आपत्ति देने पर आईटीबीपी पुलिस ने की निष्पक्ष जांच की मांग

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के कहरा प्रखंड के राम जानकी चौक वार्ड नंबर 3 नरियार निवासी रंजीत कुमार पिता स्व रमेश शाह ने अपनी माता मसोमात रानी देवी द्वारा आपसी बंटवारा अनुसार केस संख्या 1475 द्वारा अंचल कार्यालय में आवेदन दिया गया है। जिसमें तीनों भाई रंजीत कुमार, राजेश कुमार और राजकुमार का बंटबारा उपरांत अलग-अलग रसीद भी कट चुका है। वही माता जी का केस संख्या 1475 आर्डर पर है।उन्होने कहा छोटा भाई राजकुमार के द्वारा गलत आपत्ति दर्ज कराया गया है। साथ ही अंचलाधिकारी एवं कर्मी द्वारा पैसे की मांग बिल्कुल निराधार है।उन्होंने कहा कि राजकुमार ने माता के जमीन का दाखिल खारिज 1475 पर गलत आवेदन दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मैं भारत तिब्बत पुलिस सेवा में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा अंचलाधिकारी व कर्मी के विरोध मे कोई नारेबाजी या प्रदर्शन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि अंचलाधिकारी एवं अंचल कर्मी द्वारा मेरे जमीन संबंधित कामों में सहृदयता पूर्वक मदद किया गया है।वही कोई पैसा भी हमसे नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजकुमार द्वारा पैसे का आरोप लगाना आप बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि राजकुमार के द्वारा अंचल कार्यालय जाकर हंगामा प्रदर्शन भी किया गया था जिसमें भूल बस मेरा नाम शामिल हो गया। मैं रंजीत कुमार कानून प्रसंद लोग हैं जिसके कारण प्रशासनिक काम में किसी प्रकार का अवरोध मेरे द्वारा उत्पन्न नहीं किया गया है। इस संबंध में राजकुमार का नाम सामने आया है।उन्होंने इस मामले में आवेदन देकर निष्पक्ष एवं उचित जांच करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *