SAHARSA NEWS: सहरसा स्टेडियम में जिला प्रशासन बनाम आम नागरिक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच आयोजित

SAHARSA NEWS

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहरसा स्टेडियम में नागरिक एकादश बनाम जिला प्रशासन के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा 218 रन के लक्ष्य के जवाब में नागरिक एकादश ने 107 रन बनाया, इस प्रकार जिला प्रशासन 111 रनों से विजयी रहा। जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न फैंसी मैच के अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला, निदेशक डीआरडीए वैभव कुमार, डीसीएलआर सिमरी बख्तियारपुर शैलदासन आदि उपस्थित थे,जबकि नागरिक एकादश की ओर से समाजसेवी श्री हीरा प्रभाकर सहित अन्य गणमान्य ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *