जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चुनाव कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

सहरसा, अजय कुमार : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता मे गुरुवार को आयोजित बैठक में विधानसभा आम निर्वाचन:2025 निमित गठित कोषांग द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।कार्मिक कोषांग समीक्षा के क्रम में निर्वाचन निमित आवश्यक कर्मियों का आकलन संबंधित कार्य पूर्ण होने एवं मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन कार्य विधिवत/नियमानुसार पूर्ण होने के संबंध में बताया गया।

वाहन कोषांग द्वारा निर्वाचन निमित पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध होने के संबंध में बताया गया है, समीक्षा के क्रम में दूर दराज क्षेत्रों में निर्वाचन प्रयोजनार्थ वाहनों की आवश्यकता/प्रकार एवं रूट प्लान के संबंध में चर्चा की गई एवं सभी संबंधित को उक्त अति महत्वपूर्ण कार्य कोससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।

बैठक में अंतर्विभागीय सहयोग/समन्वय से विधानसभा आम निर्वाचन : 2025 निमित अधिकाधिक मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्वेश्य से मतदाता जागरूकता अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में और तेजी लाने का निर्णय लिया गया है, इस हेतु सभी हितकारको के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक प्रस्तावित है।अन्य कोषांगो को निर्धारित कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। बैठक में कोषांगो से संबंधित वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon