Bihar Election 2025

पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत पूर्णिया जिले की सातों विधानसभा सीटों का चुनाव द्वितीय चरण में होगा। चुनाव आयोग की अधिसूचना 13 अक्टूबर 2025 को जारी की जा चुकी है।

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, मतदान 11 नवंबर और मतगणना 14 नवंबर 2025 को निर्धारित है। इस संदर्भ में मंगलवार को अंशुल कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष, ईवीएम कोषांग, मीडिया कोषांग और एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नोडल पदाधिकारियों से चुनाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कोषांगों का कार्य चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण रूप से संपन्न करें।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *