फॉर्चुना साइन स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया: साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025 के अवसर पर साइबर थाना पूर्णिया की ओर से बुधवार को फॉर्चुना साइन स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के अधिकारियों ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक से बचने और किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।

साथ ही छात्रों को बताया गया कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। विद्यालय प्रशासन ने साइबर थाना पूर्णिया की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जरूरी दिशा प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *