विधायक शंकर सिंह की पहल से विदेश में मृत मजदूर मिथिलेश यादव का शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में गम का माहौल

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: तेलडीहा गांव के मिथिलेश यादव (30 वर्ष) की 22 सितंबर को दुबई के शारजाह में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पिछले दो साल से वह वहां टाइल्स फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी कंपनी ने शव को विमान से पटना एयरपोर्ट भेजा, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शव को गांव तक लाने में परिजन असमर्थ थे।

इस मुश्किल घड़ी में गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सनोज चौबे ने विधायक शंकर सिंह से मदद मांगी। विधायक ने तुरंत पूर्णिया से एंबुलेंस भेजकर अपने खर्च पर शव को पटना एयरपोर्ट से गांव तक पहुंचवाया। यह कदम ग्रामीणों के लिए राहत और समर्थन का संदेश बन गया।

शव के गांव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया, लोग अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। पत्नी सिंधू देवी के रश्म अनुसार मांग धोने की प्रक्रिया के दौरान पूरा गांव रो पड़ा। मृतक के माता-पिता मीना देवी और मक्खन यादव, पुत्र कार्तिक कुमार, अनंत कुमार, आशीष कुमार समेत परिवार बुरी तरह भावुक हो गया।

विधायक के इस नेक और संवेदनशील कदम के लिए पूरे क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया। यह घटना इलाके में उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और जनता के प्रति संवेदनशीलता का एक जीवंत उदाहरण बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *