PURNIA NEWS: पूर्णियाँ में स्मैक के कारोबार का भंडाफोड़, सब्जी की दुकान की आड़ में चल रहा था धंधा, चार गिरफ्तार PURNIA NEWSपूर्णिया प्रमंडल में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 का उल्लंघन, सामूहिक उपचार केंद्र की मांग

PURNIA NEWS

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार श्रीवास्तव ने बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के उल्लंघन के मुद्दे पर प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रमंडल में बायो मेडिकल वेस्ट के सही प्रबंधन के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरणीय समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों, क्लीनिकों, और पशु वधशालाओं से उत्पन्न मेडिकल कचरे का सही तरीके से निपटान नहीं हो रहा है और यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने प्रमंडल के चारों जिला मुख्यालयों में सामूहिक जीव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार केंद्र, आधुनिक वधशालाओं और मेडिकल वेस्ट इंसिनेटर की शीघ्र स्थापना की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *