रघुवंशनगर थाना की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में अपहृत बालक सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

अंग इंडिया संवाददाता :दिनांक 12 जनवरी 2026 को अपहरण हुए एक बालक के मामले में रघुवंशनगर थाना पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरण की घटना में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चंदन कुमार के रूप में की गई है, जो सुरेंद्र नीरज का पुत्र है। अभियुक्त परवाहा, वार्ड संख्या-02, थाना गम्हरिया, जिला मधेपुरा का निवासी बताया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपहरण की सूचना मिलते ही रघुवंशनगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया।

फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *