पूर्णिया, आनंद यादुका: Purnia News बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की ड्यूटी में लगे सेना के जवानों का धमदाहा अनुमंडल प्रशासन ने अनोखे अंदाज़ में स्वागत किया। रविवार की संध्या को अमारी विद्यालय में ठहरे जवानों के बीच एसडीएम अनुपम के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई और स्थानीय महिलाओं ने तिलक कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस भावुक क्षण ने न केवल जवानों को गदगद कर दिया, बल्कि प्रशासन की इस पहल की चारों ओर सराहना हो रही है। एसडीएम अनुपम ने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे जवानों को परिवार जैसा मानकर सम्मान देना हमारी ज़िम्मेदारी है। पहली बार की गई इस पहल ने चुनावी ड्यूटी में तैनात जवानों के मनोबल को नई ऊंचाई दी है। Post navigationPURNIA NEWS : सड़क हादसे में युवक की मौत पर विधायक विजय खेमका ने जताया शोक Bihar Election 2025: अमौर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी रहेंगे सभा जफर, टिकट कटने की अटकलों पर लगा विराम