PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में प्रज्ञान सभागार में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों के लिए Juvenile Justice Act एवं POCSO Act से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी CWPO को यूनिसेफ के रिसोर्स पर्सन ने विधिक प्रावधानों एवं बच्चों के संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों की गहरी समझ प्रदान कर उनकी भूमिका को प्रभावी बनाना था।
PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों के लिए Juvenile Justice एवं POCSO अधिनियम पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित




