अमौर में परमान नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस ने किया पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर थाना क्षेत्र के पलसा पुल के नीचे परमान नदी में तैरते हुए एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सूचना देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष अवधेश कुमार और दिवा गश्ती पर मौजूद पुअनि बाबुद्दीन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, मृतक टीशर्ट, गंजी और लूंगी पहने हुए था और चेहरा काफी खराब हो चुका था। उम्र लगभग 40-45 वर्ष अनुमानित है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसे थाना में 72 घंटे तक रखा जाएगा। इस दौरान यदि मृतक की पहचान हो जाती है तो शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon