Purnia News: धमदाहा कॉलेज में SDO की छापेमारी! छात्रों से पूछा पढ़ाई का हाल, शिक्षकों को लगाई फटकार

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमला एक्शन मोड में है! इसी कड़ी में गुरुवार को धमदाहा के एसडीओ ने अचानक डिग्री कॉलेज, साझाघाट में धावा बोल दिया। कॉलेज पहुंचते ही उन्होंने सीधे छात्रों से पठन-पाठन, हाजिरी और क्लास की स्थिति पर सवाल-जवाब शुरू कर दिए। छात्रों से खुलकर बातचीत कर उन्होंने पढ़ाई की हकीकत जानी।

मौके पर मौजूद शिक्षकों और स्टाफ को उन्होंने दो टूक कहा – “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए, बहाने नहीं!” एसडीओ ने साफ कर दिया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सभी को जिम्मेदारी से काम करना होगा। इस औचक निरीक्षण ने कॉलेज प्रशासन में हलचल मचा दी है और साफ संदेश दे दिया है – पढ़ाई में लापरवाही अब भारी पड़ेगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *