Chhath Puja 2025

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व: फारबिसगंज में पूजा समिति कार्यालय का उद्घाटन, नगर परिषद ने घाटों पर मुकम्मल व्यवस्था का दिया आश्वासन

Chhath Puja 2025

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Chhath Puja 2025 लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों ने फारबिसगंज में तेज़ी पकड़ ली है। बुधवार को कोठीहाट चौक पर छठ पूजा समिति कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यालय का शुभारम्भ मुख्य पार्षद वीणा देवी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, श्री राम सेना के संयोजक प्रदीप देव, पार्षद उमाशंकर यादव उर्फ बुलबुल यादव समेत छठ पूजा समिति शास्त्री चौक के सदस्य मौजूद थे।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शुभारम्भ
पूजा-पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती और श्री राम सेना के संयोजक प्रदीप देव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारम्भ किया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

मुख्य पार्षद ने किया सुविधाओं का ऐलान
इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर कार्यालय का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने छठव्रतियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर परिषद प्रशासन की ओर से छठ को लेकर मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

नगर परिषद द्वारा सुनिश्चित की जाने वाली व्यवस्थाएं:

घाटों की सुविधा: छठ घाटों की साफ़-सफाई, रोशनी और छठव्रतियों के वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी।

सड़क मरम्मत: आवागमन के लिए सड़क मरम्मती और गड्ढों को भरा जाएगा।

स्वच्छता: शहर में सफ़ाई की विशेष व्यवस्था के साथ ही चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा, ताकि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

वीणा देवी ने यह भी कहा कि छठ पूजा समिति शास्त्री चौक हर साल छठव्रतियों की सेवा और विधि व्यवस्था में लगे रहते हैं, जिन्हें नगर परिषद प्रशासन की ओर से सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *