SAHARSA NEWS : नहीं रहे लाल झंडे के सच्चे सिपाही कामरेड सुभाष सिंह सुमन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीआईएम लाल झंडे लेकर गरीबों मजलुमों के हक हुकुक के लिए संघर्षरत रहे एवं लाल झंडा के नेतृत्व में हजारों लोगों को बसाने वाले माकपा के पूर्व जिला सचिव मंडल सदस्य वरिष्ठ नेता कामरेड सुभाष सिंह सुमन हार्ट अटैक हो जाने के चलते 82 वर्ष के उम्र में जिंदगी की अंतिम सांस ली।कामरेड सुभाष सिंह सुमन के निधन के खबर मिलते जिला पार्टी कार्यालय पर से पार्टी का झंडा झुका दिया गया।निधन के खबर मिलते ही कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शुभ चिंतकों का आना शुरू हो गया। अंतिम संस्कार में पार्टी नेता कार्यकर्ता नम आंखों से लाल झंडा का सलामी देते कामरेड सुभाष सिंह सुमन का शव यात्रा निकाला।शव यात्रा में कामरेड सुभाष सिंह सुमन अमर रहें ,कामरेड तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे,जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक कामरेड सुभाष सिंह सुमन दा तेरा नाम रहेगा ,आदि गगनचुंबी नारे लगाते हुए अंतिम संस्कार किया। कामरेड सुभाष सिंह सुमन को मुखाग्नि उनके बेटे गगन कुमार ने दी। भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य ओमप्रकाश नारायण माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य विनोद कुमार ने कहा कामरेड सुभाष सिंह सुमन के निधन से माकपा और वामपंथी सहित सभी धर्म निरपेक्ष पार्टीयों को बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसका भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है ।

शहीद कामरेड सुभाष सिंह सुमन के परिवार के प्रति अपनी और जिला पार्टी के तरफ से संवेदना व्यक्त करता हूं तथा इस संकट की घड़ी में परिवार के सदस्यों को धैर्य बनाकर काम करने का आग्रह करता हूं। माकपा जिला सचिव मंत्री कामरेड रणधीर यादव पार्टी एवं समाचार विक्रेता मजदूर संघ के अध्यक्ष अभिनंदन कुमार, जिला मंत्री सुभाष चंद्र झा एवं मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष संतोष पासवान ने भी शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।वही वरिष्ठ नेता गणेश प्रसाद सुमन, प्रमानंद ठाकुर, मिथिलेश कुमार सिंह, कुलानन्द कुमार, हृदय नारायण यादव प्रदीप साह सकिल अहमद खां इन्द्रदेव प्रसाद इंदू, सरपंच यशोधर मंडल, नसीम उद्दीन, दुखी शर्मा, मनोज शर्मा , रमेश यादव, केशव कुमार, मनोज सिंह,नसीम मिस्त्री, कामरेड सुरेश्वर सिंह, सुमन जी दमाद पूर्व मुखिया सडियहा अजय कुमार सिंह, बिमल कुमार सिंह,सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंतिम शव यात्रा एवं दाह संस्कार में हिस्सा लिया।उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तय किया कि माकपा जिला कमिटी द्वारा 03 नवम्बर को कामरेड सुभाष सिंह सुमन का शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।जिसमें पार्टी नेता विनोद कुमार सहित कई जिला एवं अंचल के नेतागण भी भाग लिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon